झारखंड में शुष्क व गर्म मौसम के बीच 30 मार्च से बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 व 31 मार्च को मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।
झारखंड के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का असर रहता है तो शाम ढलते ही सर्दी अपना असर दिखाना शुरू कर देती है।